Homeअध्यात्मशास्त्रों की मानें तो महिलाए कतई नहीं कर सकती ये काम!

शास्त्रों की मानें तो महिलाए कतई नहीं कर सकती ये काम!

शास्त्रानुसार पुरुष और महिलाओ के लिए कुछ काम बिलकुल प्रतिबंधित है कुछ ऐसे कार्य है जो केवल महिला ही कर सकती है और पुरुष नहीं कर सकते लेकिन कुछ ऐसे है जो महिलायें बिलकुल नहीं कर सकती, जो सिर्फ पुरुष करते हैं. और उन्हें करने से महिलाओं को रोका गया है.

नारियल का फोड़ना-
आपने मंदिरों में देखा ही होगा कि नारियल फोड़ने का काम पुरुष करते हैं. क्योंकि शास्त्रों में महिलाओं को नारियल फोड़ने की मनाही है.

जनेऊ पहनना-
महिलाओं का यज्ञोपवीत नहीं होता है. सिर्फ पुरुष ही जनेऊ धारण करते हैं. क्योंकि शास्त्रों में महिलाओं को जनेऊ धारण करने का विधान नहीं है.

बलि देना-
देवताओं को दी जाने वाली बलि में भी महिलाओं को मनाही है. ये कार्य़ भी मात्र पुरुष ही करते हैं.

बजरंग बली को स्पर्श करना-
शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी हर स्त्री को अपनी मां समझते हैं. और वो बाल ब्रह्मचारी भी हैं. इसलिये महिलाओं को हनुमान जी को स्पर्श करना निषेध है.

 साबुत कुम्हड़ा या सीताफल को काटने का काम-
साबुत कुम्हड़े या सीताफल को महिलायें तब तक नहीं काटती जब तक पुरुष उसे पहली बार काट न दे. एक बार कट जाने के बाद महिलायें उसे काट कर सब्जी बनाती हैं. ऐसा इसलिये क्योंकि शास्त्रों में इसकी भी मनाही है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular