
देहरादून:
पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कांग्रेसियों के उत्पीड़न को लेकर राजधानी में एक दिवसीय धरना दिया , जहां कांग्रेस सरकार के ऊपर उत्पीड़न का आरोप लगा रही है तो मुख्यमंत्री ने विपक्ष को ही कटघरे में खड़ा करते हुए सीएम ने कहा की कांग्रेस अवैध शराब में पकडे गए व्यापारी की वकालत कर रही है।
तय कार्यक्रम के तहत राजधानी देहरादून में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से कांग्रेस ने सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ सदन से लेकर सड़क पर लड़ती हुई आई है इसी कड़ी में हमने सरकार को ज्ञापन देकर 24 तारीख तक का समय दिया था लेकिन यह सरकार कांग्रेसियो का उत्पीड़न नहीं बंद कर रही है इसलिए आज कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया है। आज यानि 25 अक्टूबर को देहरादून में सरकार के खिलाफ धरना दे रही कांग्रेस को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने अंदाज में खरी खरी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्षी पार्टी है वह अपना काम कर रही है और सरकार अपना काम कर रही है। कांग्रेस उनके पास शराब के मुद्दे को लेकर आई थी और उन्होंने एक शराब व्यापारी की पैरवी की, जिस व्यापारी के यहां से अवैध शराब बरामद हुई थी जाँच के बाद ही उस पर कार्यवाही हुई है। कांग्रेस उसको छोड़ने की मांग कर रही थी।
तो कांग्रेस के धरना के पीछे शराब कनेक्शन!
RELATED ARTICLES
