Homeअजब गजबशादी की ऐसी प्रथा जिसको सुनकर शादी करने से डरेंगे आप!

शादी की ऐसी प्रथा जिसको सुनकर शादी करने से डरेंगे आप!

भारत एक परम्पराओं और विविधताओं का देश है। जहां हर कदम पर नई परंपरा और कुछ न कुछ भिन्नता देखी जा सकती हैं। जिन्हें शायद ही आप जानते हों ऐसे ही परंपरागत और विविधताओं से भरे इस देश में विवाह भी कई प्रकार के होते हैं। जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। ये विवाह हिंदू विवाह में प्रचलित आम मान्यताओं से भिन्न हैं। आज आपको जिन शादियों के बारे में हम बताने जा रहे है उसे सुनकर आप भी हैरान व दंग हो जायेंगे।


शादी से पहले पैदा करना होता है बच्चा
राजस्थान के उदयपुर, सिरोही और पाली जिलो में और गुजरात में रहने वाले गरासिया जनजाति में आज भी शादी की एक अनोखी प्रथा बनी हुई है। यहां पर शादी से पहले बच्चा पैदा करने का रीवाज है। यहां शादी से पहले लड़के-लड़कयिां एक साथ रहते हैं। उसके बाद अगर उन्हें बच्चा नहीं पैदा होता है तो इस रिश्ते को मान्यता नहीं मिलती ।               एक वधू और सभी भाई करते हैं शादी
शादी को लेकर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक अलग ही प्रथा है। जो कि घोटुल प्रथा के नाम से प्रसिद्ध है। सदियों पुरानी इस प्रथा के चलते सभी भाई एक साथ एक लड़की से शादी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि वह पाण्डव और द्रोपदी से जुड़ी है। क्योंकि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने द्रौपदी और मां कुंती के साथ अज्ञातवास के कुछ पल किन्नौर जिले की गुफाओं में बिताए थे।
भाई-बहनों बनाते हैं शादी
छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज में धुरवा आदिवासी जनजाती में भाई-बहन आपस में शादी करते हैं। ममेरे, फुफेरे, भाई बहन के बीच शादी का चलन है। शादी के प्रस्ताव को मना काने पर जुर्माना लगाया जाता है। यही कारण है कि आज इस समाज में भी बहुत से लोग शादी करवाने की इस अनोखी परंपरा के खिलाफ हैं।


मेघालय में महिलाओं का बहुविवाह
मेघालय की खासी जनजाती की अनोखी प्रथा प्रचलित है। इस प्रथा के तहत जनजाती की महिलाएं जितनी चाहे शादियां कर सकती हैं । इतना ही नहीं वे चाहें तो अपने शादी के बाद पतियों को ससुराल में ही रख भी सकती हैं। इस समुदाय में पुरुषों का नहीं बल्कि महलिाओं का सक्किा चलता है।
मामा-भांजी की शादी
चैकाने वाली प्रथा दक्षिण भारतीय समाज में सगे मामा-भांजी में शादी सबसे उत्तम मानी जाती है। कई बार मामा-भांजी के न चाहने पर भी उनका विवाह करा दिया जाता है। इस अनोखी प्रथा के पीछे जमीन-जायदाद मुख्य वजह मानी जाती है। कहा जाता है कि बहन मायके में हक न मांगे, इसलिए उसकी बेटी को घर में शादी करके रख लिया जाता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular