आपने फिल्म ‘नायक’ में अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनते हुए देखा होगा। ऐसा ही नजारा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में देखने को मिला। पुलिस मुख्यालय से विधिवत इजाजत मिलने के बाद 11 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पूनम को एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया। पूनम उत्तरकाशी के हीना गांव की रहने वाली है. पुलिस कप्तान की मौजूदगी में एक दिन के लिए पूनम उत्तरकाशी कोतवाली का इंस्पेक्टर बनाया गया।
क्या आपने कभी 19 साल की कोई महिला इंस्पेक्टर देखी है। अगर नहीं तो हम आपको मिलाते हैं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 19 साल की युवती ने कोतवाल का चार्ज संभाला. इस दौरान उन्होंने चाइल्ड लेबर और शोषण के खिलाफ पूरे इलाके में जन जागरुकता अभियान चलाया। विश्व बालिका दिवस के मौके पर 19 साल की पूनम रावत ने सुबह 11 बजे बजे उत्तरकाशी थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष महादेव उनियाल से 4 घंटे के लिए चार्ज लिया. डीजीपी की अनुमति के बाद पाॅलिटेक्नीक की छात्रा को कोतवाल बनाया गया।