Homeराज्यउत्तराखण्डगांव की 19 साल की पूनम बनी एक दिन के थानेदार!

गांव की 19 साल की पूनम बनी एक दिन के थानेदार!

आपने फिल्म ‘नायक’ में अनिल कपूर को एक दिन का सीएम बनते हुए देखा होगा। ऐसा ही नजारा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में देखने को मिला। पुलिस मुख्यालय से विधिवत इजाजत मिलने के बाद 11 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पूनम को एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया।  पूनम उत्तरकाशी के हीना गांव की रहने वाली है. पुलिस कप्तान की मौजूदगी में एक दिन के लिए पूनम उत्तरकाशी कोतवाली का इंस्पेक्टर बनाया गया।

क्या आपने कभी 19 साल की कोई महिला इंस्पेक्टर देखी है। अगर नहीं तो हम आपको मिलाते हैं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 19 साल की युवती ने कोतवाल का चार्ज संभाला. इस दौरान उन्होंने चाइल्ड लेबर और शोषण के खिलाफ पूरे इलाके में जन जागरुकता अभियान चलाया। विश्व बालिका दिवस के मौके पर 19 साल की पूनम रावत ने सुबह 11 बजे  बजे उत्तरकाशी थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष महादेव उनियाल से 4 घंटे के लिए चार्ज लिया. डीजीपी की अनुमति के बाद पाॅलिटेक्नीक की छात्रा को कोतवाल बनाया गया।

बुधवार को थाने के कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूनम ने बाल मजदूरी और शोषण के खिलाफ एक नाटिका में कोतवाली प्रभारी की भूमिका निभाई। पूनम ने एक थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. इसके बाद पूनम थानाध्यक्ष की गाड़ी में पूरे उत्तरकाशी शहर में गश्त पर निकली, और उनके साथ कुछ सिपाही भी गये। जहां उन्होंन सरकारी स्कूल के बाहर खुली दुकानों में बेचे जा रहे तंबाकू और गुटके आदि को लेकर दुुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के समाने 18 वर्ष से कम बच्चों को गुटका व तंबाकू न बेचे. वहां उन्होंने दुुकान के सामने 18 वर्ष से कम के बच्चों को शराब न देने को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिये।

उन्होंने व्यापारियों को को स्पष्ट कहा कि अगर दुकान में शराब परोसते हुए पकड़े गये या शराब बरामद होती है तो कार्रवाई की जायेगी। इसके बाद पूनम उत्तरकाशी कोतवाली लौटी जहां उन्होंने थानाध्यक्ष महादेव उनियाल को कार्यभार सौंपा। भुवनेश्वरी महिला आश्रम की पहल पर युवती को एक दिन के लिए थाना इंचार्ज बानाया गया था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से विशेष अनुमति ली गई थी। इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular