Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड टिहरी में छात्रों ने फुंका उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का...

टिहरी में छात्रों ने फुंका उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला!

कुमाऊं विवि की छात्रा मीमांशा वर्मा का नामांकन निरस्त होने के बाद आज टिहरी में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र राजनीति में दखल देने का आरोप लगाते हुए एनएसआइ से जुड़े छात्रों ने उच्च शिक्षामंत्री का पुतला दहन किया।

संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने बादशाहीथौल पहुंचकर वहां एसआरटी परिसर के गेट के बाहर उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन तो किया ही इसी दौरान मंत्री का पुतला भी फूंका गया।
छात्र नेताओं का कहना है कि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत छात्र राजनीति में अनावश्यक दखल दे रहे हैं। कुमाऊं विवि की छात्रा मीमांशा वर्मा का नामांकन मंत्री ने निरस्त करवा दिया, जो कि ठीक नहीं हैं। उनका कहना है कि ऐसी हरकत का संगठन कड़ा विरोध करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2