Homeब्रेकिंग न्यूज़हरियाणवी डांसर सपना चैधरी कर रही हैं बिग बाॅस के घर में...

हरियाणवी डांसर सपना चैधरी कर रही हैं बिग बाॅस के घर में एंट्री, जानिए सपना की असल जिदंगी के राज!

नई दिल्ली;  आज के दौर में शायद ही कोई युवा ऐसा होगा जो हरियाणवी डांसर सपना चैधरी से रूबरू न हो, ‘छोरी भैंस बड़ी बिंदास’ इस गाने पर किए अपने डांस की वजह से आज सपना चैधरी यूट्यूब पर सेंसेशन बनी हुई हैं। इसके बाद सपना की दूसरी बड़ी उपलब्धि है बिग-बॉस के घर में एंट्री। लेकिन क्या जितनी बिंदास वो दिखतीं हैं क्या असल जिदंगी में भी वैसी ही हैं या नहीं, आइए जानते हैं सपना से जुड़ी कुछ बातें।

 

1. अगर सपना का फेसबुक आप देंखें तो 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स दिखेंगे, सपना हरियाणवी लोकगीत रागिनी के लिए मशहूर है, पहली बार सपना उत्तर भारत छोड़ मुबंई गई हैं, लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वो अकेली मुंबई जाएं।
2. सपना की मां उनको बिग बॉस में नहीं भेजना चाहती थीं, सपना की मां नीलम चैधरी ने इस बारे में कहा कि मैंने अपनी बेटी को कभी किसी स्टेज प्रोग्राम में अकेले जाने नहीं दिया और ये तो एक महीने से ज्यादा लंबा शो है, इसलिए पिछली बार भी सपना ने बिग बॉस का आॅफर ठुकरा दिया था।
3. सपना का जन्म 22 सितंबर 1995 को हुआ, पिछले साल इसी महीने की 4 तारीख को सपना ने खुदकुशी की कोशिश की।

4. सपना बॉलीवुड में एंट्री करना चाहती हैं, इस बारे में उनके परिवार का मानना है कि इस शो के जरिए वह बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं. सपना चैधरी की माने तो रागिनी गाने और डांस करने में कोई शोहरत नहीं है. जहां से हम आते हैं, लोग दिलचस्पी ले कर शो देखते तो हैं, तारीफ भी करते हैं लेकिन लोगों की आंखों में इज्जत नहीं होती है।

5. सपना ने सिर्फ अपने शौक के लिए डांस को पेशा बनाया, छोटी सी उम्र में ही सपना ने कई उतार चढ़ाव देखे, सपना जब 12 साल की थीं जब उनके पिता की बीमारी से मौत हो गई, पिता की मौत के बाद मां ने छोटी सी नौकरी कर परिवार को पाला।

6. सपना ने 12वीं तक ही पढ़ाई की, सपना की मां चाहतीं थी कि ओपन यूनिवर्सिटी से सपना आगे की पढ़ाई पूरी हो लेकिन घर के हालात ऐसे नहीं थे। सपना को बचपन से डांस का शौक था और मां को रागिनी सुनने का, बस यहीं से दोनो की जोड़ी बन गई।
7. साल 2011 में पहली बार दिसंबर के महीने में सपना ने पहला स्टेज शो किया, उनकी मां इस शो के लिए साथ गई, उसके बाद साल 2011 से 2017 तक के सफर में सपना की कमाई कई गुना बढ़ गई, आज एक शो के लिए सपना चैधरी डेढ़ से दो लाख रुपये चार्ज करती हैं।
8. बताते चलें कि शुरुआती सालों में सपना को डांस और गाने के जो ऑफर आते थे, वो दूसरी पार्टी के जरिए आते थे, साल 2015 में सपना ने खुद की पार्टी बनाई और फिर कमाई ठीक ठाक होने लगी, वहीं ‘सॉलिड बॉडी’ गाने ने सपना चैधरी को रातों रात स्टार बना दिया।
9. साल 2016 में सपना चैधरी पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने प्रोग्राम के दौरान दलितों के लिए अपशब्द कहे थे, इस घटना के बाद से ही सपना के फेसबुक और वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज आने लगे, इससे सपना इतनी आहत हो गईं कि सपना ने खुदकुशी करनी चाही।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular