Homeब्रेकिंग न्यूज़ऐसे 7 बड़े इल्ज़ामों पर हनीप्रीत ने दिये बेबाकी से जबाब!

ऐसे 7 बड़े इल्ज़ामों पर हनीप्रीत ने दिये बेबाकी से जबाब!

बीते 38 रोज से लगातार हनीप्रीत की तलाश कल तब खत्म हो गई जब वह खुद को सरेंडर करने निकली और उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई। लेकिन उससे पहले उस पर लग रहे तमाम सवालों के जबाब उसने खुद मीडिया के सामने आकर बेबाकी से दिये। उसने खुद पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

  1.  दंगे की साजिश रची?                                                                                             
     हनीप्रीत- एक लड़की इतनी फोर्स के बीच अकेले बिना परमिशन के कैसे जा सकती है। इसके बाद कहा गया कि मैं गलत आई हूं, सारे सबूत दुनिया के सामने हैं। ऐसे में मैं कहां दंगे में शामिल थी मेरे खिलाफ किसी के पास क्या सबूत है आपने पूरी स्थिति देखी है। मैं कहां गुनहगार हूं, मैंने बेटी का फर्ज अदा किया, मैंने कहां बोला है? मैं कहां किस दंगे में शामिल रही हूं? मैं तो खुशी-खुशी कोर्ट गई, ताकि शाम तक वापस आ जाएंगे। लेकिन फैसला खिलाफ आ गया हमारे तो दिमाग ने ही काम करना बंद कर दिया ऐसे में हम क्या किसी के खिलाफ साजिश रच पाते।

2-राम रहीम के साथ अवैध संबंध?                                                                                       हनीप्रीत  – मुझे समझ में नहीं आता है कि बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को उछाला जा रहा है। मेरे मुख्य डर का कारण ही यही था कि हनीप्रीत को क्या प्रेजेंट किया, एक बाप-बेटी के रिश्ते को ऐसे तार-तार कर दिया क्या एक बाप अपनी बेटी के सिर के उपर हाथ नहीं रख सकता है क्या एक बेटी अपने बाप से लाड़ नहीं कर सकती है। जो डेरे के खास लोग हैं, क्या वो खास हैं? मैं विश्वास गुप्ता के मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहती हूं।

3-अपराधी की तरह फरार हुई?                                                                                            हनीप्रीत – आप मेरी कंडीशन समझिएगा, मैं डिप्रेशन में चली गई थी, जो लड़की अपने बाप के साथ देशभक्ति की बात करती थी, वो जेल में चले गए। फिर उस लड़की पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया, मुझे कानून की प्रक्रिया का पता ही नहीं था, पापा के जेल जाने के बाद मैं बेसहारा हो गई, मुझे लोगों ने जैसा गाइड किया मैंने वैसे ही किया, मैं हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट जाऊंगी।

4- हिरोइन बनना चाहती थी ?                                                                                                 हनीप्रीत – नहीं ऐसा कुछ नहीं था, मैं हीरोइन नहीं बनना चाहती थी, मैं हमेशा कहती थी कि मैं कैमरे के पीछे रहना चाहती हूं।

5- डेरे में नरकंकाल दबे हैं  ?                                                                                                 हनीप्रीत – आप बताइए, क्या डेरे में एक भी नरकंकाल मिला?

6- डेरे में लड़कियों का यौन शौषण किया जाता था?                                                                     हनीप्रीत – क्या आरोप लगाने वाली लड़कियां मिलीं? उन हजारों लड़कियों की बात अनसुनी करके सिर्फ एक खत के आधार पर किसी को कैसे गुनहगार ठहराया जा सकता है? मेरे पापा बेगुनाह हैं और आने वाले वक्त में बेगुनाह साबित भी होंगे।

7- देशद्रोही?                                                                                                               हनीप्रीत – जिस हनीप्रीत को आपने दिखाया है, वो हनीप्रीत ऐसी नहीं है, उसे ऐसे दिखाया गया है कि उससे मैं खुद डरने लगी हूं, मैं अपनी मेंटल स्थिति बयां नहीं कर सकती हूं, मुझे देशद्रोही कहा गया है, जो बिल्कुल गलत है। हमने देशभक्ति की फिल्में बनाई और अब हमें ही ऐसा कहा जा रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular