Homeराज्यउत्तर प्रदेशजबरन शादी कर, जिस्मफरोशी के लिए मजबूर कर रहा था पति.

जबरन शादी कर, जिस्मफरोशी के लिए मजबूर कर रहा था पति.

दिल्ली से सटे नोएडा में सामने आई सनसनीखेज घटना. नोएडा में पुलिस ने अपनी ही पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कई साल पहले नेपाल में पीड़िता से जबरन शादी की और इसके बाद वह उसे भारत ले आया जहा वो पीड़िता के साथ रोज मारपीट करता था. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सेक्टर 27 इलाके का है. नितिन ने 4 साल पहले पीड़ित युवती के साथ जबरन शादी की, इसके बाद दोनों नेपाल में रह रहे थे. करीब 2 महीने पहले अचानक नितिन उसे नेपाल से भारत ले आया. यहां दोनों नोएडा के सेक्टर 27 इलाके में किराए के एक मकान में रहने लगे.

पीड़ित पत्नी के मुताबिक आरोपी नितिन आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. वह उसे लगातार देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रहा था. पीड़िता के मना करने पर नितिन नहीं मान रहा था. रोज के इस झगड़े से पीड़िता काफी तंग आ चुकी थी. आखिरकार पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है. उसे गिरफ्तार करके इस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जहा एक तरफ पति पत्नी का रिश्ता विश्वास की बुनियाद मन जाता वही इस घटना ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular