पंचकूला ; हनीप्रीत खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करने ही निकली कि उससे पहले ही पुलिस ने हनी को पंजाब के जीरकपुर-पटियाला रोड के बीच गिरफ्तार कर लिया। अब हनी को कल यानि बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने हनीप्रीत इंसा की अग्रिम जमानत ठुकराते हुए उसे सरेंडर करने की नसीहत दी थी। जिसके बाद हनीप्रीत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में थी।
सूत्रों की मानें तो पुलिस को सूचना मिली थी कि हनीप्रीत जीरकपुर-पटियाला रोड से चंडीगढ़ की तरफ जा रही है। इसके बाद एसआईटी हेड मुकेश ने अपनी टीम के साथ उसका पीछा किया और करीब 3 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि उसके साथ गाड़ी में एक और महिला थी, दोनों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जाएगी।



