बड़ी खबर : आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद पहाड़ो की रानी मसूरी में मास्टर ब्लास्टर का पसंदीदा बंगला ‘आशियाना’ टूटना शुरू हो गया है। इसमें किए गए अवैध निर्माण को लेकर लंढौर कैंट बोर्ड की सम्पन्न हुई बैठक में फैसला ले लिया गया था। सचिन जब भी मसूरी आते हैं, इस मकान में रुकते रहे थे।

अपने खुशनुमा मौसम और खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर पहाड़ो की रानी मसूरी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पसंदीदा जगहों में से एक है। सचिन का सपना था कि मसूरी में उनका एक आशियाना हो। अपने सपनो को साकार करने के लिए सचिन ने अपने मित्र संजय नारंग की मदद से मसूरी के कैंट इलाके में आशियाना बनवाया था

बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने नारंग की इस याचिका को भी खारिज कर दिया और डहेलिया बैंक परिसर 12 दिन के भीतर खाली करने का आदेश दिया। अब बुधवार को डहेलिया बैंक परिसर में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए कैंट बोर्ड परिसर में बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल जेएस यादव ने विशेष बैठक बुलाई। बोर्ड अध्यक्ष ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अक्टूबर के पहले हफ्ते में डहेलिया बैंक के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को मंजूरी दे दी। इस बैठक के बाद संजय नारंग को निर्माण गिराए जाने के बारे में फाइनल नोटिस भी दिए जाने की तैयारी है।
Hot Topics: Threshing Methods
карточка товара вб создание создать карточку товара для озон