Homeअध्यात्मअक्टूबर 2017 राशिफल: इन राशियों के लिए बेहद रहेगा शुभ.

अक्टूबर 2017 राशिफल: इन राशियों के लिए बेहद रहेगा शुभ.

सितंबर का अंत अक्टूबर की शुरुआत, इसमें शनि-केतु से बन रहे विषयोग और ग्रहण योग के साथ हो रहा है। यह अशुभ योग कुल नौ राशियों के लिए इस माह का आखिरी हफ्ता मुश्किल बना रहा है, लेकिन क्या इसका असर अगले माह पर भी होगा? आइए जानते हैं अक्टूबर के माह में कैसे रहेंगे आपके सितारे।

मेष
माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी और यह पूरा महीना आपके लिए मिलाजुला असर वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कही आय से अधिक व्यय भी हो सकता है जो आपका बजट बिगाड़ेगा। विदेश यात्रा भी हो सकती है, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष
माह के आखिर में आय के कुछ नए स्रोतों से धन लाभ की संभवाना बन सकती है, बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं। चांदी की अंगूठी पहनें और श्री सूक्तम का पाठ करें। इससे आपको अनावश्यक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन
यह माह आपके लिए एक शुभ संयोग बन सकता है। 5 अक्टूबर से मंगल आपकी राशि से शुभ भाव में गोचर कर रहा है जो आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। इसके प्रभाव से पूर्व में किए कार्यों के शुभ फल आपको प्राप्त होंगे लेकिन किसी भी काम में लापरवाही बरतने से भारी नुकसान भी हो सकता है, तो सावधान रहें।

कर्क
यह माह आपके लिए भी मिलाजुला असर लेकर आ रहा है। कॅरियर-व्यापार में स्थिति समान्य रहेगी, लेकिन किसी उच्च अधिकारी से लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन किसी मित्र से विश्वासघात की संभावना हो सकती है। इसलिए किसी पर भरोसा करने से पहले अच्छे से सोचे।

सिंह
माह का पूर्वाध तो आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन उत्तरार्ध में थोड़ी पर्शानियों हो सकती है। माह की शुरुआत आपको सामाजिक सम्मान देगा, परिवार या कार्यस्थल पर आपको कुछ नए कार्यभार भी मिल सकते हैं। लेकिन 15 अक्टूबर के बाद समय संघर्षपूर्ण हो सकता है।
मकान-वाहन आदि से जुड़ी परेशानियां आएंगी, किसी शत्रु से आघात की भी आशंका है। हालांकि गुरु का आपकी राशि से 11वें भाव में होने के कारण आपको धन-सम्मृद्धि प्राप्त होगी लेकिन बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय ना लें।

कन्या
यह माह आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ भरा साबित हो सकता है। खर्चों में अधिकता मानसिक रूप से परेशान करेगा, इसलिए संतुलन बनाकर चलना ही लाभकारी होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं जिससे स्वभाव में ड़चिड़ापन रहेगा।

तुला
यह माह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में किसी कारण विवाद और अशांति का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बेकार के विवादों से दूर रहें तो ही बेहतर है। परिवार में प्रॉपर्टी सबंधी कुछ विवाद हो सकते हैं, इन्हें समझदारी से सुलझाएं तो ही अच्छा होगा वरना बेकार की मानसिक उलझनें और अशांति होगी।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए भी अक्टूबर माह मिलाजुला असर वाला साबित होगा। माह की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं होगी, नौकरी-व्यापार या कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से कुछ मनमुटाव की संभावना हो सकती है इसलिए सावधानी रखें।

धनु
यह माह आपके लिए औसत रहेगा। पारिवारिक परेशानी और चिंताओं का सामना करना पड़ेगा। क्रोध से बचें वरना परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। 17 अक्टूबर के बाद लाभ की स्थितियां भी बन सकती हैं।

मकर
इस माह आपके लिए कुछ शुभ संयोग बन सकते हैं लेकिन अनावश्यक विवाद पारिवारिक और मानसिक उलझनें भी पैदा करेंगी। अप्रत्याशित लाभ के अवसर खुशी देंगे, सोचे हुए कार्य भी पूर्ण होंगे और कामों में सफलता मिलेगी। मेहनत का आशातीत फल मिलेगा लेकिन कॅरियर में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। ॐ हं हनुमंते नम: मंत्र का जाप आपको अनावश्यक परेशानियों से बचाएगा।

कुंभ
किसी भी वाद-विवाद में पड़ना इस माह आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं कहा जा सकता। संभव है छोटी सी बात भी बड़ी बन जाए, इसलिए सावधान रहें। खर्चों में अधिकता परेशान कर सकता है, किसी भी काम में सफलता के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन
इस माह आपको उतनी ही सफलता मिलेगी जितनी आप कोशिश करेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा लेकिन अनावश्यक खर्चे बेकार की परेशानियां बढ़ाएंगे। लेन-देन के मामलों में किसी विवाद की संभावना बन सकती है इसलिए सावधानी रखें। पारिवारजनों से मनमुटाव हो सकता है इसलिए व्यर्थ के विवाद से बचें। शुभ परिणामों के लिए शनि की अराधना और ऊँ शं शनैश्चराय नम: का पाठ करें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular