पौड़ी ; पौड़ी में राजकीय जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में विगत 10 वर्षों से सविंदा पर कार्य कर रहे सविंदा कर्मचारियों ने ईपीएफ(ईम्पलवाई प्रोविडैंट फंड), ईएसआई (ईम्पलवाई स्टेट इंस्योरेंश) और वेतन नियमित रूप से न मिलने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे कालेज के तमाम कार्य भी प्रभावित हो गये हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने नाराजगी व्यक्त की।





