Homeराज्यउत्तराखण्डमोहब्बत कर बैठे इन नेताओं ने तोड़ दीं प्यार की सारी दीवारें

मोहब्बत कर बैठे इन नेताओं ने तोड़ दीं प्यार की सारी दीवारें

कहते है न कभी ना कभी किसी न किसी को प्यार हो ही जाता है और प्यार करने वाले लोग ना तो जाति देखते हैं और ना ही कोई धर्म। कई बड़ी हस्तियाँ ऐसी हैं जिन्होंने अपने प्यार के लिए अपना धर्म और अपनी जाति को भी ताख में रख दिया। लेकिन हम बात कर रहे है राजनीती के दिग्गज नेताओ की। हम आपको उन राजनितिक हस्तियों के बारे में बताएंगे जिनके असल जीवन के बारे में आपको शायद ही पता हो,कि उन्होंने किस तरह किसी की बिना परवाह किए बिना अपने प्यार को उसके मुकाम तक पहुंचाया है।

बीजेपी पार्टी के मशहूर नेता शाहनवाज हुसैन

पहले हम बात कर रहें हैं बीजेपी पार्टी के मशहूर नेता शाहनवाज हुसैन की जो काफी खुशमिजाज इंसान हैं. आपको बता दे कि शाहनवाज को अपने प्यार को पाने के लिए काफी मुश्किलें उठानी पड़ीं थी. क्योंकि ये नेता को एक हिंदु लड़की से प्यार हो गया था. इनकी लव स्टोरी दिल्ली की DTC बसों में कॉलेज जाते समय शुरू हुई थी. बता दे कि, एक दिन जब सहनवाज ने रेनू को अपने दिल का हाल-ए-दिल बताया तो वो गुस्सा हुई और हिंदु मुस्लिम का हवाला देकर मना कर दिया. लेकिन शहनवाज ने हार नहीं मानी वे लगातार 9 साल तक रेनू की हां का इंतजार करते रहे. 1994 में दोनों ने आखिरकार शादी कर ली आज दोनों के 2 बेटे हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी

अगर बात करे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी की। वे बिहार बीजेपी का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने ईसाई धर्म की जेसिस जॉर्ज से शादी की है। दोनों की मुलाकात ट्रेन में हुई थी। इस दौरान सुशील मोदी पटना यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के महासचिव थे। वह किसी काम से ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। यहीं से दोनों के बीच बातें हुईं। दोनों की शादी को लेकर काफी बाधाएं आईं। लेकिन बाद में काफी दिनों बाद घर वाले मान गए। सुशील मोदी की पत्नी जेसिस एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। दोनों के दो बेटे उत्कर्ष और अक्षय अमृकतांक्षु हैं। जो मीडिया सुर्खियों से दूर ही रहते हैं। उत्कर्ष इंजीनियरिंग और अक्षय लॉ का कोर्स कर रहे हैं।

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी

बीजेपी के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी की कहानी भी इसी तरह है। मुख्तार और सीमा भी अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं लेकिन प्यार ने इन दोनों के बीच आई धर्म की दीवार को तोड़ा दिया। सीमा को मुख्तार पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। सीमा बेहद शर्मीली थीं। कॉलेज के दिनों में लड़कों से दूर रहती थीं, लेकिन नकवी अपवाद थे। दोनों की मुलाकात इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हुई। साल 1983 में 3 जून के दिन दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों की शादी हिंदू व मुस्लिम, दोनों ही रीति-रिवाजों से हुई। दोनों ईद और दिवाली अपने-अपने रिवाज से सेलिब्रेट करते हैं। इस जोड़े का एक बेटा है।

पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला की लव स्टोरी भी काफी चर्चाओं में रही। उनकी लवस्टोरी दिल्ली की ओबेराय होटल से शुरु हुई थी। क्योंकि जिस वक्त वो पायल से मिले थे तब वे भी वहीं काम किया करती थी। इसी बीच दोनों की एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ीं। 1994 में दोनों ने धार्मिक बंधनों को तोड़कर शादी कर ली थी। इस कपल के 2 बेटे, जाहिर और जमीर हैं जो दिल्ली में रहते हैं। पायल दिल्ली में अपना ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाती हैं। हालांकि 17 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि दोनों की शादी को लेकर कश्मीरी पंडित नाराज थे, जिस वजह से पायल वहां बहुत कम रह पाती थीं। सिख परिवार से ताल्लुख रखने वाली पायल के पिता मेजर जनरल रामनाथ सेना से रिटायर्ड हैं।

कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट

 राजस्थान में कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें अपना प्यार राजस्थान में नहीं बल्कि कश्मीर में जाकर मिला। सचिन पायलट युवा हैं और उन्‍होंने सारा अब्दुल्ला से शादी की है। सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी हैं। सचिन पायलट और सारा की पहली मुलाकात विदेश में हुई जो बाद में प्यार में बदल गयी। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि बात शादी तक पहुंच गई। सचिन के परिवार वालों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। लेकिन सारा के परिवार में बवाल मच गया। लेकिन बाद में सारा ने परिवार के खिलाफ होकर सचिन से 2004 में शादी कर ली। हालांकि कुछ समय बाद सारा की फैमिली भी मान गई।

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव की भी लव मैरिज है। अखिलेश को जब डिंपल से प्‍यार हुआ तब वह 25 साल के थे। वह ऑस्‍ट्रेलिया से पढ़ाई कर लौटे थे। डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर निकली थीं। दोनों ने प्‍यार को शादी के बंधन में बांधना चाहा तो परिवार से काफी विरोध झेलना पड़ा। बड़ी मशक्‍कत के बाद दोनों ने पिता मुलायम को शादी के लिए राजी किया।बताया जाता है, अखिलेश और डिंपल की शादी के लिए मुलायम सिंह को अमर सिंह ने मनाया था। दोनों की शादी नवंबर 1999 में हुई थी और इसमें बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी-बड़ी शख्सियतें ने शिरकत की थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular