Homeराज्यउत्तराखण्डयौन शोषण के आरोप में कोर्ट से दोषी करार दिए गए राम...

यौन शोषण के आरोप में कोर्ट से दोषी करार दिए गए राम रहीम का विवादों से रहा है पुराना नाता!

बड़ी खबर : भले ही साध्वी के साथ यौन शोषण के मामले के आरोपी डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम पर कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। लेकिन बाबा राम रहीम का विवादों से पुराना नाता रहा है राम रहीम कई ऐसे विवादो से घिरे रहे… जिसमे सरकारों से लेकर कोर्ट को दखल देना पड़ा..हलाकि हर विवाद से राम रहीम बच निकले हो लेकिन साध्वी के साथ यौन शोषण के मामले में उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

15 साल पहले का है मामला
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ यह मामला तब चर्चा में आया था जब रेप पीडि़ता ने उस काली रात के बारे में और इसी गुमनाम चिठ्ठी के आधार पर साध्वी ने डेरे की उस काली रात की दर्दनाक दास्तां सुनाई। ये वही चिट्ठी है जिसे साध्वी ने मई 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भेजकर इंसाफ मांगा था लेकिन ये पत्र हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट को भी भेजा गया था। इस पत्र को संज्ञान में लेकर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच का आदेश दिया।
राम रहीम पर इन विवादों का भी है आरोप 

साल 2007 में राम रहीम ने सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की तरह कपड़ा पहन कर उनका मजाक उड़ाया था। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों और सिखों के बीच झड़प हुई थी। भटिंडा में काफी हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसमें पुलिस वाले भी शामिल थे। इस दौरान पूरे शहर में 10 दिन तक कर्फ्यू लगाया गया था।

साल 2014 में यह आरोप लगा कि डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में उनके समर्थकों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही है।पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे साल 2015 में सेंसर बोर्ड करी चीफ लीला सैमसन ने आरोप लगाया था कि राम रहीम की फिल्म को रिलीज करने के लिए सरकार उनपर दबाव बना रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments