बड़ी खबर : भले ही साध्वी के साथ यौन शोषण के मामले के आरोपी डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम पर कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। लेकिन बाबा राम रहीम का विवादों से पुराना नाता रहा है राम रहीम कई ऐसे विवादो से घिरे रहे… जिसमे सरकारों से लेकर कोर्ट को दखल देना पड़ा..हलाकि हर विवाद से राम रहीम बच निकले हो लेकिन साध्वी के साथ यौन शोषण के मामले में उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।


साल 2007 में राम रहीम ने सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह की तरह कपड़ा पहन कर उनका मजाक उड़ाया था। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों और सिखों के बीच झड़प हुई थी। भटिंडा में काफी हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसमें पुलिस वाले भी शामिल थे। इस दौरान पूरे शहर में 10 दिन तक कर्फ्यू लगाया गया था।
साल 2014 में यह आरोप लगा कि डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर में उनके समर्थकों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही है।पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे साल 2015 में सेंसर बोर्ड करी चीफ लीला सैमसन ने आरोप लगाया था कि राम रहीम की फिल्म को रिलीज करने के लिए सरकार उनपर दबाव बना रही है।
