बड़ी खबर : साध्वी के साथ यौन शोषण के मामले में डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए बाबा को दोषी करार दिया है। जिसके बाद बाबा राम रहीम को कोर्ट कस्टडी में जेल भेजा जाएगा। अब कोर्ट 28 अगस्त को उनकी सजा की सुनवाई करेगी। कोर्ट का फैसला सुनते ही बाबा राम रहीम अपने होश खो बैठे। उन्हें कोर्ट कस्टडी में ले लिया गया है
बाबा राम रहीम को दोषी करार दिए जाने की खबर से देशभर में फैले राम रहीम के लाखो समर्थको में दुःख की लहार फेल गई खासकर हरियाणा और पंजाब में तो समर्थको की भीड़ ने सरकार के हाथ-पैर फुला दिए है वंही फैसला के बाद से ही हरियाणा के कई शहरों बिजली और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है हालात को देखते हुए पंचकूला में सेना फ्लैग मार्च कर रही है
15 साल पहले का है मामला
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ यह मामला तब चर्चा में आया था जब अप्रैल 2002 में एक साध्वी ने चिट्ठी लिखकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यौन शोषण की शिकायत भेजी. हाईकोर्ट ने इस चिट्ठी के तथ्यों की जांच के लिए सिरसा के सेशन जज को भेजा और
