Homeराज्यउत्तर प्रदेशपुलिस के जस्बे को सलाम,थाने में लबालब पानी भरने के बावजूद फहराया...

पुलिस के जस्बे को सलाम,थाने में लबालब पानी भरने के बावजूद फहराया तिरंगा

बड़ी खबर : कहते है न देश प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। देश प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का ताजा उदहारण यूपी के बहराइच जिले के बौण्डी थाना और सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर थाने में देखने को मिला है। यहां पर बाढ़ के पानी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ झंडा रोहण किया बल्कि राष्ट्रगान गाकर आजादी का जश्न मनाया।

नेपाल की तरफ से छोड़े गए पानी की वजह से  कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ का पानी बहराइच के थाना बौण्डी के अंदर तक जा पहुंचा है। लेकिन देश प्रेम और अपने काम के प्रति निष्ठा दिखाते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर से 21 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर थाने में झंडा रोहण किया और राष्ट्रगान गाने के साथ आजादी का जश्न मनाया।
इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया है कि आसपास के इलाके भी जलमग्न हो गए हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी थाने में मौजूद नहीं रहे क्योंकि वे बाढ़ ग्रस्त इलाके में घुटनों तक भरे पानी में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular