Homeराज्यउत्तराखण्ड"प्रेमी की बेवफाई से परेशान युवती इंजीनियर ने लगाई फांसी,सुसाइट नोट में...

“प्रेमी की बेवफाई से परेशान युवती इंजीनियर ने लगाई फांसी,सुसाइट नोट में प्रेमी को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार”

 बड़ी खबर : दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-62 स्थित शांति कुंज अपार्टमेंट में प्रेमी की बेवफाई से परेशान महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने सुसाइड नोट में अपने दो साल के प्रेम प्रसंग और प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है।
 
पटना निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती यहां सहेलियों के साथ किराये पर रहती थी। उसके पिता पटना में विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं। युवती सेक्टर-62 की एक नामी आईटी कंपनी में कार्यरत थी। इसी कंपनी में अंकुश गंदोत्रा नामक युवक भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। बुधवार शाम युवती की दोनों सहेलियां ऑफिस से वापस लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव पंखे से लटक रहा था। शव के पास ही सुसाइड नोट मिला है।
सुसाइड नोट
सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसका दो साल से अंकुश से प्रेम संबंध था। दोनों के शारीरिक संबंध भी थे। इस दौरान वह एक बार गर्भवती भी हुई। अब उसे अचानक पता चला कि अंकुश अपने परिवार की मर्जी से किसी और से शादी कर रहा है। युवती ने उसे कई बार शादी के लिए मनाने का भी प्रयास किया। इसे लेकर वह कई दिनों से काफी परेशान थी। जब अंकुश शादी को तैयार नहीं हुआ तो उसने बुधवार को खुदकुशी कर ली।
 पुलिस के अनुसार युवती के परिजन को सूचना दे दी गई है। उसका परिवार पटना से नोएडा के लिए रवाना हो चुका है। उनके नोएडा पहुंचने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सुसाइड नोट के आधार पर अंकुश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कंपनी से उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular