Homeराज्यउत्तराखण्ड"रहिए सावधान,सीखे साइबर क्रिमिनलों से बचने के उपाय"

“रहिए सावधान,सीखे साइबर क्रिमिनलों से बचने के उपाय”

बड़ी खबर : बदलते जमाने के साथ अब साइबर क्राइम से जुड़े ठगो ने ठगी करने के नए नए तरीके बदल चुके हैं। ऐसे ठगों से बचने के लिए डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति पुलिस द्वारा मीडिया व सोशल मिडिया के माध्यम से समस्त जनता से अपील है, कि ठगी के और भी कई तरीके हैं। इनसे बचने का सबसे कारगर उपाय है अपने पर भरोसा करें और शॉर्टकट से पैसा कमाने का लालच कतई ना करें। सतर्कता ही धोखाधडी से बचने का सबसे बडा उपाय है। अपने परिवार व आसपडोस में भी इसका प्रचार प्रसार करें। साथ ही अपने हितैषी के मोबाईल में शेयर करना न भूले।
 ठगी के नए तरीकों व इनसे बचने के उपाय
1. आपको आरबीआई के नाम से फेक ईमेल भेज सकते है। इस ईमेल में यूके(London) में लगी किसी लॉटरी को पाने के लिए ईमेल के जरिए पैनकार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक नाम, ब्रांच और अकाउंट की जानकारी मांगी गई है। इस तरह की ईमेल पर कभी भी अपने पैनकार्ड, मोबाईल नं0,बैक नाम आदि की जानकारी कभी भी शेयर न करें।
2. ठग आपके बैंक अकाउंट की जानकारी हासिल कर आपके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं। आरबीआई द्वारा भी समय-समय पर विभिन्न माध्यमों लोगों को चेताया है कि इस तरह के झांसे में कतई न फंसे। आरबीआई ने सलाह दी है कि किसी भी अनजान आदमी को अपने अकाउंट की जानकारी न दें। किसी के भी साथ किसी तरह की लॉटरी या धन पाने के लिए किसी भी तरह प्रालोभन में न आये। अगर आपके साथ ऐसा धोखा होता है तो तत्काल इसकी सूचना अपने निकटम पुलिस कंन्ट्रोंम रुम को दे,एवम् सायबर सेल में भी इसकी शिकायत करें। तथा सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क करें।
3 एलआईसी बोनस ट्रांसफर का ऑफर। एलआईसी की पॉलिसी में बहुत लोगों का निवेश है इसका फायदा उठाकर कुछ लोग एलआईसी से बोनस के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। एलआईसी ने लोगों को विज्ञापन के जरिए चेताया है कि एलआईसी के नाम पर आए कॉलर की पहचान और उनको आईआरडीए से जारी लाइसेंस को वेरिफाई करें। साथ ही कोई भी शिकायत होने पर co_crm_fb@licindia.com पर शिकायत करें।
4. नामी गिरामी कंपनियों के नाम पर ईमेल के जरिए नौकरी के ऑफर देना। ये लोग पहले नौकरी के ईमेल के नाम पर सारी जानकारी हासिल कर लेते हैं फिर नौकरी लगवाने के लिए लोगों से पैसों की मांग करते हैं। ऐसे किसी भी जॉब ऑफर मिलने पर सीधे उस कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से संपर्क करें।
5. कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम के नाम पर भारी रिटर्न का वादा। अगर कोई कंपनी आपसे ऐसी स्कीम में निवेश करने के लिए कहती है, जैसे- किटी व कामेटी के नाम पर पैसै जमा करवाना, ऐसे स्कीम में पहले जांच करें कि वो  रजिस्ट्रर्ड है कि नहीं। अगर आपको कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम से कोई शिकायत है तो तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रुम को सूचित करें।
6 पीतल से सोना बनाने का झांसा देकर लोगो से ठगी करना। अथवा सोना को चमकाने के नाम पर सोने कोChemical का प्रयोग कर कुछ मात्रा में निकाल लें ना।
7. दस हजार रुपये मांगकर रकम दुगनी करने का झांसा देना।अथवा कागज में लपेटकर सोने की ईंट बताकर ठगी (cheat) करना।
8. बुजर्ग माताओं व महिलाओं को परिवार के नाम पर ठगी करना- जैसे किसी महिला को यह कहा कि अभी-अभी मैने आपके बेटे/बेटी काaccident हो गया है और वो होस्पिटल में भर्ती हो गये है, आप अपने सारे जेवर इस रुमाल में रख दो ताकि  आपका बच्चा ठीक हो जायेगा। अन्यथा कुछ भी हो सकता है।
9. अगर आप एक लाख रुपये देंगे तो अगले 24 घण्टे में आपके ऊपर चार लाख रुपये की बारिश होगी। इस तरह की घटना होने तत्काल पुलिस क्रन्ट्रोल रुम को सूचित करें, या अपने निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें।
10 आप बैंक से अपने खाते से पैसे निकाल के निकले किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आपका पीछा किया जा रहा है, जैस ही आप बाहर आये, अज्ञात व्यक्ति द्वारा आप से कहा गया कि Bank Cassier द्वारा अज्ञात व्यक्ति का पैसा भी आपको दे दिया गया, कृपया पैसे एक बार फिर गिन ले, जैसे ही आपने बैग से पैसे निकाले, अज्ञात व्यक्ति द्वारा आपका बैग लेकर फरार होना।
11 ठगी का तरीका है कि घरों में ठगों द्वारा महिलाओं को गहने चमकाने का झांसा देकर सारे गहने लेकर,chemicalसे धोकर कुछ मात्रा में सोना निकाल लेना।
12 घर में अकेली बुर्जग महिला/पुरुष से विभिन्न तरीकों से बुर्जग लोगों से भरोसा जीत कर सम्बन्ध बनाना, कुछ समय बाद नशीले पदार्थ खाने में मिलाकर बुर्जग महिला/पुरुष खिलाकर बेहोश कर घर से नकदी, जेवर, सामान ठगी कर ले जाना।
13. किसी कम्पनी का स्ट्रीकर लगाकर दो/चार पहिया वाहनों की खरीद पर भारी डिस्काउट दिलाने का झांसा देकर ठगी करना। इस तरह की घटना होने तत्काल पुलिस क्रन्ट्रोल रुम को सूचित करें, या अपने निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें।
14. विदेश में/किसी कम्पनी/में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर ठगी करना। इस तरह की घटना होने पर तत्काल पुलिस क्रन्ट्रोल रुम को सूचित करें, या अपने निकटतम पुलिस थाने को सूचित करें।
15. किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा  आपको कहना कि आपके पैसे निचे गिरे है, आप जैसे ही पैसे लेने के लिये नीचे झुके तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आप का पैसों से भरा बैग लेकर ठगी करना।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular