देहरादून : आज हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं वो एक गाने से संबंधित है। गाना भले पुराने जमाने का है लेकिन इस गाने पर डांस नए जमाने की भाभी ने किया है। जी हां एक शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हद दर्जे तक वायरल हो रहा है। हम आपको इसकी खास बात बताएंगे कि आखिर इस वीडियो को इतना क्यों पसंद किया जा रहा है।
एक बहुत पुरानी फिल्म हैं हम आपको हैं कौन, ये फिल्म उस दौर की है जब इंटरनेट और सोशल मीडिया का जलवा नहीं था। ये फिल्म अपने पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं के कारण काफी ज्यादा लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने आज तक शादियों में बजते हैं। ऐसा ही एक गाना है लो चली मैं, अपने देवर की बारात लेकर। ये गाना आज भी शादियों में जरूर बजता है। इस गाने पर घर की सभी महिलाएं थिरकने लगती हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से भाभी बिल्कुल फिल्मी अंदाज में डांस कर रही हैं। वो हर स्टेप मैच कर रही हैं. उनके सामने दूल्हा और दुल्हन भी बैठे हैं। इतना ही नहीं पचासों लोग बैठे हैं। लेकिन भाभी अपनी खुशी में डांस किए जा रही हैं। उनके हर मूव पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है। ये वीडियो देख कर आपको अपने घर में हुई कोई शादी जरूर याद आ जाएगी। आखिर पहले की शादियों में लो चली मैं गाना जरूर बजता था। और उस पर घर की महिलाएं खुलकर डांस करती थी। यही कारण है कि ये वीडियो इतना ज्यादा वायरल हो गया है।