Homeराज्यउत्तराखण्डसगी बहन बनी हैवान, प्यार में अंधी ने चढ़ाई मासूम की बलि...

सगी बहन बनी हैवान, प्यार में अंधी ने चढ़ाई मासूम की बलि !

 

शनिवार को गदरजुड्डा में नौ साल की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। देर रात प‌िता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने रिश्तेदार पिटलोकर सरधना मेरठ हाल निवासी बन्तीखेड़ा थाना बाबरी शामली निवासी मोनू उर्फ गुफरान पर मुस्कान की हत्या का शक जताया था।

​मंगलौर कोतवाली में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मोनू उर्फ गुुफरान के मृतका की नाबालिग बहन से प्रेम संबंध थे। शनिवार को वह अपने दोस्त इकबाल के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर दोनों घर की छत पर चले गए।

जल्दबाजी में दोनों दरवाजा बंद करना भी भूल गए। इसी बीच वह बच्‍ची वहां आ गई और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने सारी बात घर वालों को बताने की बात कही। इस पर दोनों ने पहले तो उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो मोनू ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में मोनू ने उसकी बहन से चाकू मंगाकर उसका गला रेतकर उसके शव को बगल में कुर्बान के अर्धनिर्मित मकान में डाल दिया। 

पुलिस ने आरोपी मोनू को नगर के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। मृतका की बहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व ईंट के टुकड़े को भी बरामद किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular