HomeUncategorizedबिना सैलरी कटे जाना चाहते है फैमिली HOLIDAYS पर, तो जरूर पढ़े...

बिना सैलरी कटे जाना चाहते है फैमिली HOLIDAYS पर, तो जरूर पढ़े –

कौन नहीं चाहता अपने परिवार के साथ छुटियाँ बिताना पर बिना सैलरी कटे छुट्टिया मिले ऐसा मुमकिन कहाँ है भला . तो आपको कुछ बताते है इस बारे में . मैटरनिटी लीव के बारे में आपने सुना होगा पर क्या आप जानते है की माँ के साथ साथ अब बच्चे के पिता को भी अपने PARENTHOOD को साबित करने के लिए पैटरनिटी लीव दी जा रही हैं . अगर आपको ये जानकारी नहीं है तो जान ले  इस  बारे में-

अकसर महिलाओ के मूल्यों को ले कर काफी बाते और कदम भी उठाये जाते है पर पुरुष को इन मामलों में कोई राहत नहीं मिल पाती है पर कर्मचारियों को बेहतर लाइफ देने की कोशिश के तहत मुंबई में काम कर रही एक कंपनी ने पुरुषों को तीन महीने की पैटरनिटी लीव देने का ऐलान किया है. एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चे होने के बाद काम और जिंदगी के बीच बैलैंस करने में पुरुष और महिला दोनों को ही दिक्कतें आती हैं. जहा महिलाओं को आसानी से छुट्टी मिल जाती है वही पुरुषों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है . ऐसे में ये छुट्टियां उनकी काफी मदद कर सकती हैं .

वही इंटरनेशनल कंपनी सेल्सफोर्स नाम की टेक कंपनी फिलहाल सबसे अधिक पैटरनिटी लीव देने वाली कंपनी भी बन गई है. बताते चले सेल्सफोर्स के दुनियाभर में करीब 25 हजार कर्मचारी हैं. हालाँकि कुछ वक्त पहले माइक्रोसॉफ्ट ने पैटरनिटी लीव बढ़ाकर 6 हफ्ते कर दी थी. वही इसी साल Cummins India ने भी अपनी पैटरनिटी लीव एक महीने की कर दी थी. हालांकि, अब भी ज्यादातर कंपनियां 10 दिन से दो हफ्ते तक ही पैटरनिटी लीव ऑफर करती है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular