Homeअजब गजबइन् देशो में है बड़े ही अजब गजब कानून-

इन् देशो में है बड़े ही अजब गजब कानून-

 

भारत में अक्सर लोगो को कहते सुना होगा- ‘ कानून बनते है तोड़ने के लिए ‘ लेकिन आप ये कानून तोड़ने की गुस्थाकी बिलकुल भी मत कीजिएगा वो भी इन् देशो में- जी हाँ दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है जहां के कुछ कानून और प्रावधान है जिनमे कोई लॉजिक ही नहीं है । अक्सर फिल्मो में और लोगो को आपने कहते सुना होगा “अँधा कानून” पर आगे ये लेख पढ़ कर आप बोल उठेंगे की वाकई यहां तो कानून ही अँधा है ।

आप को बता दे की विश्व भर में लोग डिजिटाइज्ड हो रहे हैं वहीँ बर्मा में इंटरनेट का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है । ऐसा करते अगर कोई पकड़ा गया तो उसे जेल भी हो सकती है ।

हैरान हो जायेंगे ये सुन कर की मैसाच्यूट्स में ऐसी जगह भी है जहां के कानून में , रात को बगैर नहाए बिस्तर पर जाना गैरकानूनी है। साथ ही रविवार के दिन नहाना भी गैरकानूनी है।

हमारे देश में हर परिवार में एक जुगाड़ू प्लम्बर या फिर इलेक्ट्रीशियन जरूर मिल जायेगा जो की खुद परिवार का सदस्य है । पर वहीँ ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते । आपको अपने घर का बल्ब बदलने के लिए किसी लाइसेंस होल्डर इलेक्ट्रिशियन को ही बुलाना पड़ेगा ।

किसी के आगे कपडे ना बदलना तो समझ में आता है । पर अगर कोई ये कहे की तस्वीर के आगे कपडे ना बदले तो कैसा लगता है ? जी हाँ ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना गैरकानूनी माना जाता है।

अगर आप के जुड़वाँ बच्चे हो और आप उन्हें साथ में नहलाने की सोच रहे हो, तो नहला सकते है आप की मर्जी है । पर आप को बता दे की लॉस एंजिल्स में एक ही टब में दो बच्चों को स्नान कराना गैरकानूनी माना जाता है।

लो जी अगर आप छत से कूदकर मरने की सोच रहे हैं और अगर छत से कूद कर भी आप की मौत नहीं हुई तो आप के मरने की ये इच्छा न्यूयोर्क में पूरी हो सकती है । जी हाँ आप को बता दे न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular