Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड भारी बारिश से मकान गिरा,बालिका की मौत,कई घायल!

भारी बारिश से मकान गिरा,बालिका की मौत,कई घायल!

ब्रेकिंग/टिहरी : टिहरी जिले राजस्व क्षेत्र कंडीसौड़ इलाके में भारी बारिश से दो मंजिला मकान ठहने से 13 साल की लड़की की मौत हुई है जबकि मकान के मलवे में दबे एक ही परिवार के 5 लोगो को राजस्व टीम दुवारा बमुश्किल निकला गया। गंभीर रूप से घायल परिवार के लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

कानूनगो उपेंद्र दत्त बहुगुणा को सूचना मिली की राजस्व क्षेत्र कंडीसौड़ में कमाद 5 किमी उत्तरकाशी की ओर बेलगांव में भारी बारिश से हरपाल सिंह का दो मंजिला मकान की छत टूटने से एक परिवार के 6 सदस्य दब गए है सुचना पर राजस्व पुलिस और आपदा टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंच कर बचाव राहत कार्य किया गया.जिसमे मलवे में दबने से एक 13 वर्षीय लड़की स्वाति के मौत हो गयी जबकि 5 लोग घायल हो गए, घायलों में  हरपाल सिंह 40 वर्ष, बीना देवी 38 वर्ष, कु0 किरन 20 वर्ष,कु0 पूजा 18 वर्ष, रौनक 6 वर्ष है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2