प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में इस सत्र में हुई सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है, इसके बाद अब शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नया पैटर्न तैयार किया गया है, अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियां अब इंटरव्यू और अनुभव से नहीं बल्कि एकेडमिक्स की मेरिट के आधार पर होगी, इससे नियुक्तियों में प्रबंधन की मनमानी नहीं चल सकेगी, सरकार ने मौजूदा सत्र में हुई सभी नियुक्तियां भी रद्द कर दी है, जिन विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही हैं, वहां अब नए नियमों के आधार पर ही नियुक्तियां होंगी, वंही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन ने सरकार के इस निर्णय के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी है, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के मुताबिक विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने के बाद कुछ अशासकीय विद्यालयों में मनमाने ढंग से नियुक्तियां हुई है दरसल अल्मोड़ा जिले के आर्य कन्या विद्यालय में 25-25 लाख रुपये लेकर नियुक्तियां करने का मामला सामने आया था , जो की शिकायत के बाद विभागीय जांच में सही पाई गई है। विद्यालय प्रबंधन ने इंटरव्यू और अनुभव में अधिक अंक देकर कम मेरिट वालों को नियुक्ति दे दी थी जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मौजूदा शिक्षा सत्र में हुई सभी नियुक्तियां रद कर दी गई है। साथ ही जिन विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, उन्हें भी नए सिरे से कवायद करनी होगी नई विज्ञप्ति जारी कर उन्हें केवल एकेडमिक्स की मेरिट के आधार पर नियुक्ति देनी होगी। उन्होंने बताया कि गढ़वाल के 208 और कुमाऊं के 130 अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति होनी है
राज्य सरकार का कड़ा फैसला , अशासकीय विधायलो में नए नियमो से होगी नियुक्तियां ,
RELATED ARTICLES