ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिले के जवाड़ी बाईपास पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया है पुलिस और रेस्क्यू टीम मौक़े पर पहुँच गई है। एहतियात के तौर पर बाईपास से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है जानकारी के मुताबिक़, एक मैक्स वाहन जवाडी बाईपास पर वन विभाग कार्यालय के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे अलकनंदा नदी से जा गिरा। वाहन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। भारी बारिश के कारण आज अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। जिससे रेस्क्यू और पुलिस टीम को सर्च ऑपरेशन करने में दिक़्क़तें हो रही हैं। वाहन में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौक़े पर पहुँच गए हैं
दुर्घटनाग्रस्त होकर मैक्स वाहन अलकनंदा नदी में समाया , रेस्क्यु ऑपरेशन जारी ,

RELATED ARTICLES


