Homeराज्यउत्तराखण्डलोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में सुधार, वेंटीलेटर हटाया गया

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में सुधार, वेंटीलेटर हटाया गया

उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में पहले से सुधार हुआ है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक डॉक्टरों ने रविवार सुबह नेगी को वेंटीलेटर से हटा दिया है।

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में सुधार, वेंटीलेटर हटाया गया

 

हृदयाघात से पीड़ित लोकगायक नेगी पिछले पांच दिन से मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार सुबह वेंटीलेटर से हटाए जाने के बाद नेगी ने परिवार के सदस्यों व अन्य परिजनों से कुछ देर बातचीत भी की।

प्रशंसक उनके लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। नेगी मुंह पर मास्क लगा होने के कारण ज्यादा बात नहीं कर पाए, हालांकि वह काफी कुछ कहना चाह रहे थे। परिजनों के साथ बातचीत के दौरान वह कुछ देर बेड पर बैठे भी। अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें भरपूर आराम करने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular