Homeराज्यउत्तराखण्डसावधान : उत्तराखंड में अगले 48 घंटे हो सकते है भारी

सावधान : उत्तराखंड में अगले 48 घंटे हो सकते है भारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को उत्तराखंड में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में अनेक स्थानों पर दो से 65 मिमी तक बारिश हो सकती है।

सावधान : अगले 48 घंटे हो सकते है भारी

चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों के अलावा कुमाऊं मंडल में कही-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को भी पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं हल्की फुहारें तो कहीं झमाझम बौछारें पड़ीं।

चारधाम यात्रा पर बारिश का असर 

बारिश से चारधाम यात्र मार्गाें पर भूस्खलन के चलते इनके बंद होने व खुलने का क्रम जारी है। केदारनाथ राजमार्ग पर मुनकटिया के पास मलबा आने से पांच घंटे बंद रहा। वहीं, बागेश्वर जिले में भूस्खलन के चलते गिरे पत्थरों की चपेट में आकर एक किशोरी की मौत हो गई।

कुमाऊ मंडल में बारिश का असर 

पिथौरागढ़ में टनकपुर-तवाघाट हाईवे बंद होने से आदिकैलास यात्र से लौट रहा दल रास्ते में फंस गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार जिलों में भी मानसून ने अपने आगोश में लिया। इसके साथ ही अब मानसून पूरे राज्य में पसर चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular