Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून बनेगा स्मार्ट सिटी, 30 शहरो की सूची में मिला 16वां स्थान

देहरादून बनेगा स्मार्ट सिटी, 30 शहरो की सूची में मिला 16वां स्थान

डेढ़ साल के लंबे इंतजार और तीन बार की हार के बाद आखिरकार दून ने स्मार्ट सिटी की सूची में अपना नाम शामिल करा ही लिया। केंद्र सरकार ने नए सिरे से विकसित की जाने वाली 30 नयी स्मार्ट सिटीज की सूची जारी कर दी है। इसमें केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम नंबर एक स्थान पर है। स्मार्ट सिटी की नयी सूची में जारी तीस नामों में से 12 शहर विभिन्न राज्यों की राजधानियां हैं। तीस शहरों की सूची में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का 16वां स्थान है।

शुक्रवार को दिल्ली से दून लौटे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मेयर विनोद चमोली की मौजूदगी में सचिवालय में स्मार्ट सिटी के रूप में दून का चयन होने की जानकारी मीडिया को दी।

देहरादून बनेगा स्मार्ट सिटी

स्मार्ट सिटी के लिए चयनित सभी 30 शहर एकीकृत कमांड से जुड़ेंगे। नियंत्रण केंद्रों के जरिए यह शहर विभिन्न एजेंसियों से बेहतर तालमेल बैठाकर बेहतरीन सेवाएं दे सकेंगे। जल और बिजली जैसे सीमित संसाधनों का प्रभावशाली तरीके से प्रबंधन होगा।

इस जीत के लिए दून ने न सिर्फ पिछली गलतियों को सुधारा, बल्कि प्रस्ताव में संशोधन को भी रात-दिन मेहनत की।देहरादून के लिए यह सफलता इसलिए भी बहुत बड़ी है, क्योंकि जनवरी 2016 में जब टॉप 20 शहरों की सूची जारी की गई थी तो दून का स्थान प्रतियोगिता में शामिल 97 शहरों में आखिरी था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular