अगर आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक या फिर 8 साल से कम की है तो आपके लिए अच्छी खबर है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज घोषणा की है कि अब से पासपोर्ट केवल अंग्रेजी में नहीं बल्कि अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी होंगे. वर्तमान में पासपोर्ट पर निजी जानकारी केवल अंग्रेजी भाषा में ही छापी जाती है. उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों की आयु आठ वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक है उन्हें पासपोर्ट शुल्क में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी. सुषमा, पासपोर्ट ऐक्ट 1957 के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं।
हाल ही में देश में पोस्ट ऑफिस के 149 नये पासपोर्ट सेवा केंद्र की भी घोषणा की थी। वहीं, सुषमा ने ‘नो इंडिया प्रोग्राम’ के तहत मंत्रालय के लिए एक वेब पोर्टल भी लॉंच किया है। सुषमा स्वराज ने कहा कि अब कोई व्यक्ति यह बात स्वत: सत्यापित करके कि वह ‘किसी आपराधिक कृत्य में शामिल नहीं रहा है’ और आधार या राशन कार्ड की प्रति जमा कर जल्दी से जल्दी पासपोर्ट हासिल कर सकेगा।
