Homeहेल्थध्यान दें...कम पढ़े-लिखे लोगों को होता है हार्ट अटैक!

ध्यान दें…कम पढ़े-लिखे लोगों को होता है हार्ट अटैक!

आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए एक नए शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, कम पढ़े-लिखे लोगों को ज्यादा शिक्षित लोगों के मुकाबले दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा होता है.

 

आस्ट्रेलियन नेशनल विश्वविद्यालय (एएनयू) के प्रमुख शोधकर्ता रोजमैरी कोर्डा ने कहा, “आपकी शिक्षा जितनी ही कम होगी, आपको दिल के दौरे या स्ट्रोक होने की संभावना ज्यादा रहेगी, यह तथ्य परेशान करने वाला है, लेकिन यह निष्कर्षों से साफ पता चलता है.”

शोध में पाया गया कि ऐसे वयस्क जिनके पास कोई शैक्षिक योग्यता नहीं थी, उनमें विश्वविद्यालय की डिग्री रखने वाले लोगों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने की संभावना दोगुनी (करीब 150 फीसद ज्यादा) होती है. इन वयस्कों की आयु 45-64 साल थी.

दिल का दौरा पड़ने का जोखिम इंटरमीडिएट स्तर या गैर-विश्वविद्यालयी शिक्षा वालों लोगों में करीब दो-तिहाई (70 फीसद) से ज्यादा रहा. इसकी वजह यह थी कि अच्छी शिक्षा लंबे समय के स्वास्थ्य पर आपके कार्य की प्रकृति, आपके रहन-सहन और आपके खाने की पसंद पर असर डालती है.

मध्यम आयु वर्ग के वयस्कों जिन्होंने विश्वविद्यालय डिग्री ली है, उनकी तुलना में पहली बार स्ट्रोक की संभावना हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं करने वालों में 50 फीसद और गैर-विश्वविद्यालय योग्यता धारकों में 20 फीसद रही.

कोर्डा ने कहा कि एक इसी तरह की असमानता घरेलू आय और दिल की बीमारियों के बीच में भी पाई गई.

शोधकर्ताओं ने कहा कि इस अनुसंधान से हमें शैक्षिक उपलब्धि और दिल के बीमारियों के खतरे की विशेष संबंधों के खुलासे का अवसर देता है. इससे यह भी पता सकेगा कि इसे कम करने के लिए क्या किया जाए.

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने शिक्षा और दिल के रोगों (दिल का दौरा या स्ट्रोक) के संबंधों की जांच की. इसके लिए 45 साल से ज्यादा आयु के 267,153 पुरुषों और महिलाओं का 5 साल तक परीक्षण किया गया.

शोध के परिणाम का प्रकाशन पत्रिका ‘इंटरनेशनल जर्नल फॉर इक्विटी इन हेल्थ’ में किया गया.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular