Homeहेल्थमेथी, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे...

मेथी, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे…

हर किचन में कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती है। जो कि आपकी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इन्हीं मसालों में से एक है मेथी। जिसके बिना तो हर खाना अधूरा लगता है।

वैसे तो मेथी देखने में तो हैं छोटी होती है, लेकिन इसमें स्वास्थ्य संबंधी अनेक गुण होते है। लेकिन ये आपकी सेहत के लिए भी वरदान है। जानिए महिलाओं द्वारा सेवन करने क्या फायदे मिलेगे। जानिए…

ब्लड शुगर से दिलाएं निजात
अगर आपको बल्ड शुगर की समस्या है, तो आप आज से ही मेथी का सेवन करना शुरु कर दें। इसके लिए रोजाना एक छोटे चम्मच मेथी दाना को रोज सुबह एक ग्लास पानी के साथ लेने से डायबिटीज में राहत मिलती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि कसूरी मेथी टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड में शुगर के स्तर को कम करती है।

कैंसर से करें बचाव
मेथी के दानों का फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थ टॉक्सिन्स को निकालने में सहायता करता है। जिससे यह कैंसर से कोलोन के म्युकस मेमब्रेन की रक्षा करता है।

अल्सर, पेट की सूजन से आराम
अगर आपको अल्सर या पेट की सूजन से परेशान है, तो इसका सेवन करें। यह पेप्टिक अलसर और पेट और आंत में सूजन से आराम मिलने के लिए किया जाता है, क्योंकि यह जहरीले पदार्थ को सोखकर निकालने में मदद करता है।

एनीमिया
ज्यादातर महिलाओं को खून की कमी यानी कि एनीमिया की समस्या होती है। इसका मुख्य कारण ठीक ढंग से खानपान न होने के कारण होता है। अगर आपको भी यही समस्या है, तो आप कस्तूरी मेथी का इस्तेमाल कर एनीमिया की समस्या से निजात पा सकती है। इसके लिए आप मेथी का साग खाना शुरु कर दें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular