Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री अखिलेश अमिताभ बच्चन, कहा- 'गुजरात के गधों का प्रचार मत करें'

मुख्यमंत्री अखिलेश अमिताभ बच्चन, कहा- ‘गुजरात के गधों का प्रचार मत करें’


लखनऊ :यूपी में तीन चरण के चुनाव के होने के बाद अब चौथे चरण के चुनाव होने है। पीएम नरेंद्र मोदी के रविवार के बयान ने जहां विपक्षियों को हक्का बक्का कर दिया। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम पर निशाना साधा है।

सियासी मैदान में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को खींचते हुए सीएम अखिलेश यादव ने गुजरात में ‘गधों’ का जिक्र कर डाला है. वे रायबरेली के ऊंचाहार में रैली को संबोधित कर रहे थे.

चुनावी दंगल में अब गुजरात के गधों पर भी सियासत

जी हां ! यूपी के चुनावी दंगल में अब गुजरात के गधों पर भी सियासत हो रही है. रायबरेली के ऊंचाहार में सीएम अखिलेश यादव ने गधों के बहाने गुजरात और अमिताभ बच्चन पर हमला किया. उन्होंने अपने एक सार्वजनिक भाषण में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम लेकर कहा कि ‘वो गुजरात के गधों का प्रचार मत करें.’ गौरतलब है कि गुजरात टूरिज्म का प्रचार अमिताभ बच्चन करते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular