Homeराज्यमध्यप्रदेशहाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,दो छात्राएं भी शामिल

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,दो छात्राएं भी शामिल

अंतर राज्यीय सेक्स गिरोह चलाए जाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर में चार युवतियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़ी गई युवतियों में दिल्ली की दो छात्राएं भी शामिल हैं.

 

खजराना पुलिस थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि यह धरपकड़ मुखबिर की सूचना पर बंगाली चौराहे के एक रहवासी अपार्टमेंट में की गई. गिरफ्तार की गई जिस्मफरोशी में लिप्त चार युवतियों में से दो युवतियां दिल्ली की हैं, जबकि दो अन्य स्थानीय निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले सागर जैन और उसके भाई कपिल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके अलावा, दो ग्राहकों की भी गिरफ्तारी की गई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस्मफरोशी रैकेट चलाने के मामले में सागर पहले भी पकड़ा जा चुका है. वह दूसरे राज्यों की लड़कियों को जिस्मफरोशी के लिये इंदौर बुलाता है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular