Homeराज्यबिहारकुर्सी मुख्यमंत्री के लिए रिजर्व्ड है,खाली करने के लिए कह दिया लालू...

कुर्सी मुख्यमंत्री के लिए रिजर्व्ड है,खाली करने के लिए कह दिया लालू को!

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले हर जनसभा में लालू प्रसाद यादव को अपना बड़ा भाई बताते हों, लेकिन कुर्सी तो कुर्सी है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में लालू को यह अहसास कराया गया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई गलती से भी नहीं बैठ सकता।

प्रदेश की गठबंधन सरकार में लालू की पार्टी का योगदान ज्यादा है लेकिन पटना के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्हें बड़ी विनम्रता से नीतीश की कुर्सी को यह कहते हुए खाली करने के लिए कह दिया गया कि कुर्सी मुख्यमंत्री के लिए रिजर्व्ड है।

लालू ने बगैर किसी सवाल के कुर्सी खाली कर दी और मंच के वीआईपी लाइनअप में जा बैठे। जब नीतीश कुमार पधारे तो उन्हें उनकी कुर्सी तक लाया गया।

कुछ हफ्तों पहले लालू ने गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती पर उस लाइन में न बैठाए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार बैठे थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments