Homeराज्यउत्तराखण्डकर्णप्रयाग के BSP उम्मीदवार कुलदीप की खाई में गिरने से मौत, चुनाव...

कर्णप्रयाग के BSP उम्मीदवार कुलदीप की खाई में गिरने से मौत, चुनाव रद्द!

देहरादून: कर्णप्रयाग विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह कानवासी की कार दुर्घटना में मौत हो गई. रविवार की शाम को कानवासी की कार उत्तराखंड के चमोली जिले में एक खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

तीनों को कर्णप्रयाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सुमन ने बताया कि तीनों को कर्णप्रयाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुलदीप सिंह कानवासी की मौत हो गई. सुमन ने बताया कि दुर्घटना रिषिकेष बद्रीनाथ राजमार्ग पर पतुवा तीतल नामक जगह पर हुई.

कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अस्पताल में ही कानवासी की मृत्यु हो गयी. दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों का उपचार किया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बसपा प्रत्याशी की मृत्यु के कारण कर्णप्रयाग सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments