Homeराज्यउत्तराखण्डचुनाव से ठीक 10 दिन पहले बीजेपी ने 33 नेताओं को पार्टी...

चुनाव से ठीक 10 दिन पहले बीजेपी ने 33 नेताओं को पार्टी से किया बाहर

 

नई दिल्ली: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक 10 दिन पहले बीजेपी ने अपने 33 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बीजेपी ने इन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है.बीजेपी के प्रदेश महासचिव नरेश बंसल ने इस खबर की पुष्टि की है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इन नेताओं को अति महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि इन नेताओं के जाने से आने वाले चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

उल्लेखनीय है कि 17  नेताओं को पहले निकाला गया था. अब तक 50 नेताओं को निकाला गया है. कई सीटों पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उन्हें मनाने की कोशिशें नाकाम हो गई थीं. कांग्रेस से लाकर नेताओं को चुनाव लड़ाने से 13 सीटों पर बगावत भड़क गई थी, क्योंकि बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं को टिकट दे दिए थे. देखें भाजपा से निष्कासित व्यक्तियों की सूची-

bjp

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular