Homeराज्यउत्तराखण्डनिर्दलीय प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव के लिए अभिनेत्री अनारा गुप्ता का रोड शो...

निर्दलीय प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव के लिए अभिनेत्री अनारा गुप्ता का रोड शो …

IMG-20170205-WA0005

धर्मपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में आज भोजपुरी फिल्मो की अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने लालपुल से कारगी चौक तक रोड शो निकाला। इस दौरान कारगी चौक स्थित जे पी प्लाजा में जनसभा का आयोजन किया गया।

IMG-20170205-WA0004

अपने सम्बोधन में सिने तारिका अनारा गुप्ता ने कहा की इस सभा में मातृशक्ति का सैलाब देख कर वे बेहद गदगद है। टूथब्रश की जरुरत सबसे पहले सुबह होती है। इसी तरह से समाज से गन्दगी साफ़ करने के लिए भी संजय जैसे ईमानदार और दमदार प्रत्याशी को विधानसभा पहुंच कर अपनी आवाज को बुलंद करें। धर्मपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह करके रखा हुआ है। और परदेश के विकास का नारा देने वाले जनता को गुमराह कर रही है।आज केवल दो ही पार्टियों की बात होती है। भाजपा पर 56 घोटाले के आरोप लगे और सत्ता में आ गयी। फिर कांग्रेस पर 256 घोटालों का आरोप लगा तो कांग्रेस सता में आई। दोनों मिल कर प्रदेश को लूटते रहे और जनता के हाथ कुछ नहीं आया। भाजपा ने कुम्भ में लूट मचाई और पॉवर प्रोजेक्ट बेच दिए। कांग्रेस आई तो विकास की उम्मीद जागी लेकिन इसने भी प्रदेश में शराब को व्यवसाय बना दिया। यहाँ तक की चारधाम को भी इन पार्टियों ने लूट रखा है। ये दोनों ही पार्टियां भृष्टाचारि हैं तो इन दोनों को राज्य से उखाड़ देना चाहिए। इस चुनाव में जनता इन दोनों ही पार्टियों को मुहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा की वे विधायक बने या न बने पर जनसेवा से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि टूथब्रश का बटन दबा कर उनको जीत की और अग्रसर करें। इस अवसर पर अपना परिवार संस्था के पुरषोत्तम भट्ट गौरव त्रिपाठी आभा मनोरम भट्ट और गौरादेवी आदि मौजूद थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular