Wednesday, February 25, 2026
Home अजब गजब ये देखा…यहां ठंड कुछ इस कदर पड़ी कि बर्फ में जम गई...

ये देखा…यहां ठंड कुछ इस कदर पड़ी कि बर्फ में जम गई लोमड़ी!

fox

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्‍तर भारत में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। जब भारत का ये हाल है तो सोचिए यूरोप में कैसे हालात होंगे? यूरोपीय देशों में भी ठंड शबाब पर है। शुक्रवार को जर्मनी में ठंड का कहर बयां करती एक तस्वीर सामने आई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दरअसल, यहां एक लोमड़ी नदी में गिरने से जम गई।  चार दिन पहले ये लोमड़ी दक्षिण पश्चिम जर्मनी के काले वन से बहने वाली डेन्यूब नदी को पार कर रही थी और उसी दौरान जमी हुई नदी में गिर गई। नदी में फंस जाने की वजह से वह निकल ही नहीं पाई और जम गई। पूरी तरह जम जाने की वजह से आरी से काटकर उसे बाहर निकाला गया।

बता दें कि इस बर्फ की सिल्ली में जमी हुई लोमड़ी की तस्‍वीर को फोटोग्राफर जोहानेस स्‍थेले ने कैप्‍चर किया है। लोमड़ी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2