Homeसमाचारबीएसएफ ने शुरू की हेल्पलाइन, जवान दर्ज करा सकेंगे शिकायत..

बीएसएफ ने शुरू की हेल्पलाइन, जवान दर्ज करा सकेंगे शिकायत..

An Indian Border Security Force (BSF) soldier patrols along a fence at the India-Pakistan border in R.S Pora, southwest of Jammu, on October 3, 2016. / AFP PHOTO / TAUSEEF MUSTAFA

नई दिल्ली: बीएसएफ के एक जवान की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो डाला गया था. इस वीडियो में जवानों को खराब गुणवत्ता वाला खाना मिलने के आरोप के बाद विवाद काफी गरमा गया था. इसी बीच बीएसएफ ने एक विशेष टेलीफोन आधारित हेल्पलाइन शुरू की है ताकि उसके जवान 31 जनवरी तक ‘‘गुप्त’’ तरीके से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें.

अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ के महानिदेशक के के शर्मा ने कल देश भर में बल की क्षेत्रीय इकाइयों के साथ उपग्रह आधारित एक सैनिक सम्मेलन किया था जिसमें उन्होंने जवानों से गुप्त तरीके से अपनी शिकायतें उन्हें बताने को कहा.

शर्मा ने बीएसएफ मुख्यालय के दो टेलीफोन नंबर भी बताए और कहा कि जवान और अधिकारी इन हेल्पलाइनों पर अपनी कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और कॉल करते वक्त उनके नाम, रैंक, पदनाम वगैरह नहीं पूछे जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन 31 जनवरी तक काम करेगी और उसके बाद वाजिब शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular