Homeहेल्थआसान है...घरेलू उपायों से पाएं शराब की लत से छुटकारा!

आसान है…घरेलू उपायों से पाएं शराब की लत से छुटकारा!

कहते हैं किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती, कुछ ऐसा ही हाल जरूरत से ज्यादा शराब पीने वालों का भी होता है। ज्यादा शराब यानी कई सारी बीमारियां, लेकिन मुश्किल तो ये है कि जिसको एक बार लत लग गई उसके लिए इसे छोड़ना इतना आसान नहीं होता है। जिस किसी को भी शराब की आदत हो जाती है तो उसे अनेक बीमारियों जैसे मोटापा, दिल की बीमारी और किडनी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे आपको इस लत से मिल सकता है छुटकारा।

women-drinking-wine

सबसे महत्वपूर्ण है कि आप शराब पीने वाले दोस्तों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि अक्सर ऐसी कंपनी में लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं और शराब पी ही लेते हैं।

आप जूस पीने की आदत डालें, अगर आप दिन भर जूस पिएंगे, तो आपके अंदर शराब पीने की इच्छा धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

आप जब भी शराब पीएं, उससे पहले खाना खा लें, अक्सर लोग पहले शराब पीते हैं फिर खाना खाते हैं। अगर आप पहले खाना खालेंगे तो जाहिर है पेट भरा रहेगा तो शराब पीने के लिए ज्यादा जगह नहीं होगी।

अंगूर का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, ज्यादातर शराब में अंगूर का इस्तेमाल किया जाता है, अगर आप रोजाना अंगूर खाएंगे तो धीरे-धीरे शराब पीने की इच्छा कम होने लगेगी।

शराब की आदत छुड़ाने के लिए खजूर सबसे लोकप्रिय घरेलू उपचार है। पानी में कुछ खजूर घिसें और दिन में दो या तीन बार इस मिश्रण का सेवन करें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular