Homeराज्यदिल्लीबीजेपी के लिए प्रचार करेंगे अभिनेता अर्जुन रामपाल !

बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे अभिनेता अर्जुन रामपाल !

arjun-rampal

 दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। रामपाल 10 जनवरी को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे और उन्होंने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी।

कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद अर्जुन रामपाल ने कहा कि पीएम मोदी देश के लिए जो भी कर रहे हैं मैं उनका समर्थन करता हूं। रामपाल ने नोटबंदी और स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की भलाई के लिए जो कदम उठाए हैं वो देश के लिए अच्छा है और अच्छे काम की तारीफ करने में क्या बुराई है।

हालांकि कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन बीजेपी में शामिल भी हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल अर्जुन ने इस बात से इनकार किया है। फिलहाल को विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। वैसे अभिनेता जैकी श्रॉफ को लेकर भी खबरें आ रही हैं वो भी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular