Homeराज्यबिहारलालू ने अखिलेश से की बात, बोले- झगड़ा खत्म करो अब वक्त...

लालू ने अखिलेश से की बात, बोले- झगड़ा खत्म करो अब वक्त नहीं है..

सपा में चल रहे दंगल ने सभी को हक्का बक्का कर दिया है। वहीं आरजेडी प्रमुख भी मुलायम और अखिलेश की लड़ाई से चिंतित दिख रहे है। लड़ाई को सुलझानें के लिए लालू ने भी कोशिश की और अखिलेश को पिता से सुजह करने की हिदायत दी।

lalu_prasad_yadav759

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने अखिलेश यादव से फोन पर बात करके उनसे पिता से सुलह करने की अपील की। घमासान के लिए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अमर सिंह और रामगोपाल को जिम्मेदार ठहराया।

लालू ने बताया कि मेरी अखिलेश से बात हुई, मैंने कहा कि झगड़ा खत्म करो अब वक्त नहीं है। अखिलेश से कहा कि हम सिर्फ 3 महीने के लिए आग्रह कर रहे हैं। इन दोनों की लड़ाई में एक तरफ रामगोपाल पार्टी हैं और एक तरफ अमर सिंह पार्टी है। अमर सिंह सिर्फ याद कराने में लगे रहते हैं कि हमने बहुत किया है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को अखिलेश को लेकर मुलायम सिंह नरम पड़ते नजर आए थे। मुलायम सिंह ने साफ कर दिया था कि अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। जिसके बाद मंगलवार सीएम अखिलेश यादव मुलायम सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे जहां दोनों के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन डेढ़ घंटे तक चली दोनों की ये मुलाकात बेनतीजा रही।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular