
यूरोप: हर देश में कुछ चीजें अजब गजब होती है। इन्हीं देशों में शामिल है यूरोपियन देश जहां एक दिन ऐसा सेलिब्रेट करते है जब लोग पैंट नही पहनते और गजब ये है कि घर से बाहर भी लोग अंडरवेयर में निकलते है। यकीन नही आता तो तस्वीरें देखिए।
कंपकंपाती सर्दी में बिना पैंट के घूमना….ऐसा सोच कर ही ठंड लगने लगे। लेकिन बीती 8 तारीख को यूरोप के सबवे राइडर्स ठंड में भी बिना पैंट के दिखे। असल में 8 जनवरी को ‘नो पैंट्स डे’ मनाया गया। यह हर साल जनवरी में मनाया जाता है और दिसंबर में ही इसकी तारीख की घोषणा कर दी जाती है।

साल 2002 में न्यू यॉर्क सिटी में एक कॉमेडी ग्रुप ने एक प्रैंक किया। सात लोगों ने इस प्रैंक में हिस्सा लिया था। प्रैंक में हिस्सा लेने वालों ने ठंड से बचने के लिए कोट, स्वेटर, टोपी, मफलर सब पहना था। बस एक चीज जो इन्हें अलग बना रही थी वह था इन सातों का पैंट न पहनना। हालांकि अब नो पैंट्स डे इंटरनैशनल इवेंट बन गया है।
नो पैंट्स डे अब लंदन, बॉस्टन, बर्लिन, प्रेग और वारसॉ जैसे यूरोपियन शहरों में भी मनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल 9 हजार से 10 हजार ब्रिटेनवासी इस इवेंट का हिस्सा बनते हैं।
