Homeहेल्थयहां परफ्यूम लगाएंगी, तो देर तक टिकेगा!

यहां परफ्यूम लगाएंगी, तो देर तक टिकेगा!

सुबह रेडी होते वक्त आपने अपनी मनपसंद खुशबू से खुद को महका लिया, लेकिन कुछ ही समय बाद यह खुशबू हवा में खो जाती है। जानिए, कहां परफ्यूम लगाएं ताकि यह लंबे समय तक टिका रहे…

woman-applying-perfume

बाल
परफ्यूम बालों पर लंबे समय तक टिका रहता है, लेकिन डायरेक्टली इसे बालों लगाने से यह आपके बालों को ड्राई बना सकता है क्योंकि इसमें एल्कोहल होता है। इसलिए कंघे पर परफ्यूम स्प्रे करें और फिर बाल संवारें।

कोहनी पर
कलाई पर परफ्यूम लगाना अच्छा है, कोहनी पर परफ्यूम लगाना और भी अच्छा। अक्सर कोहनी मुड़ी रहती है, इससे परफ्यूम देर तक टिका रहता है। साथ ही यह बॉडी के हीट जनरेटेड पॉइंट्स और पल्स पॉइंट में से एक है, जिससे परफ्यूम की सौंधी गंध आपके आस-पास की हवा में तैरती रहती है।

कान के पीछे
कान के पीछे का हिस्सा काफी ऑइली होता है। ऑइल के कारण यहां परफ्यूम लगाने से इसका असर देर तक रहता है। साथ ही इसका साइकॉलोजिकल इफेक्ट भी होता है। जब आप किसी से गले मिलते हैं, तो वह इस खुशबू के जरिए तुरंत ही आपसे एक बॉन्ड महसूस करता है।

घुंटनों के पीछे
पल्स पॉइंट थ्योरी यहां भी लागू होती है। इसलिए घुटनों के पीछे परफ्यूम लगाकर देर तक इसे महसूस किया जा सकता है।

बेली बॉटम
आमतौर पर आप जो ड्रेस कैरी करती हैं, वह बेली एरिया को कवर करके रखती हैं। यह बॉडी के सबसे अधिक हीट करने पार्ट्स में से है। यहां परफ्यूम देर तक रहता है और आपके मूड को खुशनुमा बनाए रखता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular