Wednesday, February 25, 2026
Home समाचार बेंगलुरु में बदमाशों के हौसले बुलंद,छेड़छाड़ के विरोध पर काटी लड़की की...

बेंगलुरु में बदमाशों के हौसले बुलंद,छेड़छाड़ के विरोध पर काटी लड़की की जीभ!

कर्नाटक की राजधानी और आईटी शहर के नाम से मशहूर बेंगलुरु में कानून व्यवस्था पर सवाल उठे. अब फिर यह खबर आई है कि शहर में बुर्का पहने एक महिला से छेड़खानी हुई है.बेंगलुरु में राह चलती एक लड़की से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। विरोध करने पर बदमाश ने लड़की की चीभ काट ली। साफ है कि 31 दिसंबर को कई लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद भी बेंगलुरु में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

girl_news18_070117

जानकारी के अनुसार उत्तरी बेंगलुरु के केजी हाली इलाके में शुक्रवार की सुबह बुर्का पहने एक महिला अकेली जा रही थी जब उस पर हमला हुआ. बताया जा रहा है कि आरोपी ने उनका पीछा किया और अकेला पाकर पकड़ लिया, महिला चिल्लाती रही, लेकिन कोई नहीं आया. बाद में आरोपी महिला को पटककर चला गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. महिला के पांव, हाथ में चोट आई है और चीभ में चोट आई. वारदात के बाद सदमे में आई लड़की को अस्पताल ले जाया गया। अब पुलिस उस इलाके के तमाम घरों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से सुराग की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2