Homeराज्यउत्तर प्रदेशऔर आजकल फ़फक कर रोने लगते है मुलायम...

और आजकल फ़फक कर रोने लगते है मुलायम…

समाजवादी पार्टी में चल रहा युद्ध एक तरफ सियासी गलियो की गहमा गहमी बटोर रहा है वहीं सपा परिवार में भी परेशानी का सबब बन गया है। पिता पुत्र का मनमुटाव इतना बढ़ गया है कि सुलाह होते होते कही रूक जा रही है। ऐसे में पार्टी सुप्रीमो मुलायम पर दबाव तो है ही और सबकी निगाह भी है कि वो कैसे इस संग्राम पर काबू पाएंगे।

m_id_436433_lucknow
सपा की लड़ाई में आए दिन एक नया पेंच लड़ाई को खत्म करने की जगह बड़ा रहा है। अखिलेश अपनी जिद्द पर अड़े है। ऐसे में मुलायम एक तरफ पुत्र मोह में तो दूसरी तरफ भाई मोह में फंसकर रह गए है। मुलायम की करीबियों की माने तो मुलायम बुरे दौर से गुजर रहे है। परिवार की लड़ाई सार्वजनिक होने से तो नेताजी आहत है ही वहीं अखिलेश का बर्ताव भी मुलायम के लिए किसी बड़े आघात से कम नही है।

 

नेता जी के करीबियों का कहना है कि जब से सपा का युद्ध कोहराम मचा रहा है वो रात में नींद भी नही ले पा रहे है। और तो और बैठे बैठे ही मुलायम फफक कर रोने लगते है। सूत्र बताते है कि पिता एक बार भाई की बेरूखी बर्दाश्त कर सकता है पर बेटे की जिद्द मुलायम के लिए सदमा है। जो उनके लिए बड़ी चिंता है। लड़ाई के चलते मुलायम की तबीयत बिगड़ने की बात भी अक्सर आती रहती है।

 
खबर है कि आज रात तक मुलायम प्रेसवार्ता का आयोजन कर सकते है और पार्टी के लिए बड़ा फैसला ले सकते है। परिवार की लड़ाई में सख्त मुलायम अब और कठोर बनेंगे या मुलायम बनकर पार्टी को फिर एक धागे में पिरोएगे ये तो वार्ता के बाद ही पता चलेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular