Wednesday, March 4, 2026
Home punjab उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में आचार संहिता लागू , जानें- क्या...

उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में आचार संहिता लागू , जानें- क्या है आचार संहिता..

ec_naseemzaizi

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव की तारीख एलान हो चुका है उसके साथ ही आज चुनाव आयोग ने इन पांच राज्यों में आचार संहिता लागू कर दी है.देश में इस साल यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

 

आचार संहिता प्रत्याशियों और राजनीतिक पार्टियों के दिशानिर्देश के लिए वे नियम हैं, जिसका चुनाव के दौरान पालन करना जरूरी होता है. ये नियम राजनीतिक पार्टी के समन्वय और सहमति के साथ ही बनाए गए हैं.

चुनाव आयोग ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को जनरल कंडक्ट, मीटिंग्स, प्रोसेशन और पोलिंगडे जैसे खानों में बांट रखा है और हर मौके के लिए अलग अलग कायदे कानून हैं. मौटे तौर पर कहें तो चुनाव आदर्श आचार संहिता का मतलब है कि देश की कोई भी सरकार (केंद्र या राज्य), मंत्री या अधिकारी नई योजना की शुरुआत नहीं कर सकती यानि नए एलान नहीं कर सकते. प्रत्याशी और राजनीतिक पार्टी को रैली, जुलूस निकालने, मीटिंग करने के लिए इजाजत लेनी होगी और इसकी जानकारी पुलिस को देनी होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2