Homeराज्यदिल्लीOMG...धन खातों में जमा हुए 64,252.15 करोड़ रुपये ...UP में सबसे...

OMG…धन खातों में जमा हुए 64,252.15 करोड़ रुपये …UP में सबसे ज्यादा 3.79 करोड़ खाते..

note

नई दिल्ली: नोटबंदी के दिन बाद जन धन खातों में 64,252.15 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. संसद में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने लोकसभा को लिखित जवाब में बताया, ‘प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देश भर में 16 नबंवर तक कुल 25.58 करोड़ खातों में 64,252.15 करोड़ रुपये जमा हुए हैं.’

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 3.79 करोड़ खाते हैं, जहां 10,670.62 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. उसके बाद पश्चिम बंगाल के 2.44 करोड़ खातों में 7,826.44 करोड़ रुपये जमा हुए हैं. राजस्थान तीसरे स्थान पर है जहां के 25.58 करोड़ खातों में 5.98 करोड़ रुपये जमा हुए हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी बैंक ने अपने कर्मचारियों को यह निर्देश नहीं दिया है कि वे खातों में 1 या 2 रुपये जमा करें, ताकि जीरो बैलेंस न दिखे.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular